Maharajganj News : विदेश भेजने का झांसा देकर 99 हजार की ठगी, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
09-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की ग्रामसभा सिंदुरिया निवासी कलसुम निशा ने पति को विदेश भेजने का झांसा देकर 99 हज़ार की ठगी का आरोप लगाया है। कलसुम निशा ने कोठीभार थाने पर आरोपी को बचाने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता कलसूम निशा ने कोठीभार थाने में दिए तहरीर में बताया कि ग्रामसभा रजवल मदरहा निवासी एक व्यक्ति जो विदेश भेजने का कार्य करता है। उसने मेरे पति से विदेश भेजने के नाम पर कई किश्तों में जावेद और आकाश राव के खाते में 99000 रुपये जमा कराए।
रकम जमा किए आठ महीने बीतने के बाद भी उक्त व्यक्ति ने न तो वीजा दिया और न ही रुपये वापस किए। कलसुम निशा का आरोप है कोठीभार थाने की पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।