Maharajganj News : कक्षा 8 की एनसीईआरटी किताब पर रोक: ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी’ की बिक्री और पढ़ाई पर प्रतिबंध

    09-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
जनपद में एनसीईआरटी से प्रकाशित आठवीं सामाजिक विज्ञान की किताब को पढ़ाने और बेचने पर रोक लगा दी गयी है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों सामाजिक विज्ञान की पाठ्य पुस्तक ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियोंड’ को लेकर तल्ख टिप्पणी की थी। इसके बाद एनसीईआरटी ने प्रतिबंधित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बीएसए व डीआईओएस का आदेश जारी किए हैं।

जनपद में 500 से अधिक पूर्व माध्यमिक स्कूल व 278 माध्यमिक स्कूलों संचालित हैं। एनसीईआरटी का पत्र मिलने के बाद शनिवार को डीआईओएस व बीएसए ने निर्देश जारी किया है।


निर्देश में कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान पुस्तक ‘’एक्सप्लोरिंग सोसाइटी : इंडिया एंड बियोंड’ पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। जिले में भी इस पुस्तक की बिक्री और स्कूलों में इसके उपयोग पर रोक लगा दी गई है। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि एनसीईआरटी की पुस्तकों की निगरानी के लिए राजकीय प्रधानाध्यापकों की टीम बनाई गई है।

टीम को निर्देश हैं कि उक्त शीर्षक की किताब किसी दुकान पर बिकती मिले तो जब्त करते हुए रिपोर्ट करें।