Maharajganj News : ओवरब्रिज पर आमने-सामने भिड़ंत! गलत लेन में दौड़ रहा ट्रक बना हादसे की वजह!
01-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा संपतिया में मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर ट्रक और आयशर डीसीएम की जोरदार टक्कर से अफरातफरी मच गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात 9.30 बजे जरिये सूचना प्राप्त हुई कि गोरखपुर सोनौली राज मार्ग पर ग्राम संपतिहा थाना नौतनवा में स्थित ओवर ब्रिज पर एक ट्रक और आयशर डीसीएम में टक्कर हो गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि राइस ब्रान से लदा ट्रक (UP 53 BT 7806) गलत लेन में कोल्हुई से नौतनवां की ओर जा रहा था और नौतनवां से कोल्हुई की ओर आयशर डीसीएम ( UP 32 QN 4517) अपनी लेन पर जा रही थी कि संपतिहा ओवर ब्रिज पर दोनो में टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम चालक शिवाजी जायसवाल (निवासी आनंद नगर, थाना फरेंदा) घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया, जिससे मामले में और शक गहरा गया है। घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मौके पर पहुंची संपतिहा पुलिस अपने दल और बल के साथ पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल किया।