Maharajganj News : झाड़ियों में मिला महिला का शव! आखिर किसकी है ये रहस्यमयी लाश?

    01-Apr-2026
Total Views |

निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव चरभरिया के पास उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब झाड़ियों के बीच मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी।

जानकारी के मुताबिक, चरभरिया निवासी कुछ लोग सिवान की ओर जा रहे थे। अभी वह लोग गांव से निकल पुल के पास पहुंचे थे। इसी बीच उनकी अचानक नजर झाड़ियों के बीच एक महिला के शव पर पड़ी। शव देखने के बाद वह लोग वापस गांव लौटे और इसकी सूचना अन्य लोगों को भी दी।


कुछ ही देर बाद लोगों में हड़कंप मच गया। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है।

महिला सलवार और सूट पहनी हुई थी। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह महिला कौन है और उसकी मौत के पीछे क्या रहस्य छिपा है?