Maharajganj News : क्रीम के डिब्बों में छुपा लाखों का खेल! बॉर्डर पर बड़ा खुलासा

    01-Apr-2026
Total Views |

सोनौली।
सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया कस्बे में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को लाखों रुपये के कॉस्मेटिक सामान बरामद कर सीज किया है। बरामद सामान सोनौली कस्बे से तस्करी कर नेपाल भेजा गया था। इसमें कई कंपनियों के 8.5 लाख रुपये का सामान है।


डीएसपी कृष्णा कुमार चंद ने बताया कि सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड संख्या 1 में बेलहिया कोटहिमाई मंदिर के पास से भारत से तस्करी कर लाई गई करीब 10 लाख नेपाली मुद्रा की क्रीम, एंटी-एजिंग क्रीम, सनब्लॉक, मॉइस्चराइजर, बायोडर्मा क्रीम, सनस्क्रीन क्रीम बरामद कर सीज करके अग्रिम कार्यवाही के लिए भैरहवा भन्सार को सौंप दिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद यह सवाल उठने लगा है कि आखिर सीमा पार इस तरह की तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।