Maharajganj News : धोखाधड़ी रोकने के लिए अलर्ट मोड में जिले की पुलिस, अभी जारी रहेगा अभियान

    11-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
शुक्रवार को जनपद की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न बैंक शाखाओं में चेकिंग व्यापक अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं, एटीएम बूथों और आसपास के इलाकों का गहन निरीक्षण किया।

चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश-निकास द्वारों और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई और एटीएम बूथों के आसपास सतर्कता बरती गई।


पुलिस ने बैंक प्रबंधकों, कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिए कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। साथ ही ग्राहकों को जागरूक करते हुए एटीएम कार्ड, पासबुक, ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी किसी अजनबी के साथ साझा न करने और धोखाधड़ी की आशंका पर तुरंत पुलिस को बताने की सलाह दी गई।

बैंक के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की भी जांच की और आसपास के लोगों को सुरक्षा संबंधी जागरूकता का संदेश दिया। जनपद पुलिस ने अपील की कि बड़ी धनराशि निकालते या जमा करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे चेकिंग और जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि बैंकिंग व्यवस्था सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो सके।