Maharajganj Politics : मतदाता सूची पर उठाये सपा ने सवाल, क्या सामने आएंगी गड़बड़ियों की परतें?

    11-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
महराजगंज के मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने प्रकाशित मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि बूथ स्तर पर गहन जांच के बाद ही इसकी सच्चाई का पता चल सकेगा।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करें। बूथ स्तर पर अध्ययन के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सूची कितनी निष्पक्ष और पारदर्शी है।


उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी, अनियमितता या नाम छूटने की शिकायत सामने आती है तो पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करें। ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूट न जाए और गलत तरीके से शामिल नामों को भी समय रहते सुधारा जा सके।