Maharajganj News : जरा सी चूक और जा सकती थी जान ! देखते ही देखते गड्ढे में समाई कार

    11-Apr-2026
Total Views |

नौतनवा।
स्थानीय कस्बे में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते होते बचा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गैस गोदाम के पास शुक्रवार की शाम एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन पुलिया से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवारों की जान बाल-बाल बच गई।


जानकारी के मुताबिक, कार सवार स्थानीय कस्बे के ही निवासी हैं। एक मुंडन समारोह से सभी वापस घर लौट रहे थे। सुमित गुप्ता छपवा की तरफ से आ रहे थे और नौतनवा कस्बे में प्रवेश करते समय नौतनवा बाईपास के एनएच-24 के पास यह घटना हुई। अचानक स्टेरिंग लॉक होने से गाड़ी मुड़ गई और हादसा हो गया। गैस गोदाम के सामने पहुंचे तो कस्बे में जाने के लिए उन्होंने जैसे ही अपनी गाड़ी गली की ओर मोड़ा वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से गड्ढे की ओर आगे बढ़ गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। देर शाम क्रेन के माध्यम से वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवा लिया गया।