Maharajganj News : शाम 7 बजे गायब हुई बेटी, फिर नहीं लौटी ! माँ पहुंची पुलिस के पास

    11-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
पनियरा थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ही युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

पुलिस ने शुक्रवार को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में किशोरी की मां ने बताया है कि आठ अप्रैल की शाम करीब सात बजे गांव का ही मनीष पासवान नामक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। उसने काफी खोजबीन की लेकिन किशोरी का कहीं भी पता नहीं चला।


इस संबंध में एसओ राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर पर मनीष पासवान के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।