Maharajganj News : जिले में चला बुलडोजर, मिनटों में जमींदोज हुआ अवैध कब्जा ! मचा हड़कंप
13-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। नौतनवां तहसील अंतर्गत बरगदवा थाना क्षेत्र के अमहवा गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध कब्जेधारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, अमहवा में सरकारी अभिलेख में 30 डिसमिल की भूमि खलिहान के नाम से दर्ज थी। जिस पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से पक्के एवं कच्चे मकान का निर्माण कर लिया था। अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नौतनवा तहसील के राजस्व विभाग व लेखपाल द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस भी दिया गया। लेकिन अवैध कब्जा जमाए लोग खाली नहीं कर रहे थे।
वहीं तहसील प्रशासन ने नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव की नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर के जरिए ढहा दिया और उसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का साफ तौर पर कहना है कि जो भी अवैध रूप से कब्जा जमाए लोग हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।