Maharajganj News : अब स्कूल में 'हाजिरी' नहीं तो मुश्किल! 75% उपस्थिति का नया नियम बना चर्चा का विषय

    13-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तर्ज पर अब बेसिक शिक्षा विभाग ने भी बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों में पूरे सत्र में विद्यार्थियों की 75 फीसदी की उपस्थिति की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।


जनपद में 1500 से अधिक परिषदीय स्कूलों का संचालन है। मौजूदा समय में नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। इस बार राज्य परियोजना कार्यालय ने समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए बहुआगामी रणनीति निर्धारित कर दी है।

परियोजना कार्यालय से जारी पत्र में बीएसए ने निर्देशित किया है कि विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति 75 प्रतिशत अथवा इससे अधिक का लक्ष्य प्राप्त किए जाने के लिए शिक्षा क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों को अपने स्तर से निर्देश देना सुनिश्चित करें। साथ ही स्वयं इसका नियमित निगरानी करें।