Maharajganj News : 1 मिनट 44 सेकंड का ऑडियो वायरल ! किसकी फिसली जुबान और क्यों मचा बवाल

    13-Apr-2026
Total Views |

निचलौल
। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में उस समय हलचल मच गई, जब ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में पंचायत सहायक से बातचीत के दौरान ग्राम प्रधान को सचिव के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते सुना जा रहा है। ग्राम प्रधान इससे इनकार कर रहे हैं। हालांकि आपन महराजगंज वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक के बीच 1:44 मिनट के बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। आडियो में एक पंचायत सहायक समय मिलने पर प्रधान से मिलने के लिए कह रहे हैं। ऐसे आक्रोशित ग्राम प्रधान की ओर से पंचायत सहायक से कहा जा रहा है कि मैं खुद वही पर आ रहा हूं लेकिन बातचीत करने के लिए थोड़ा किनारे चलना पड़ेगा। फिर कुछ देर बाद ग्राम प्रधान की ओर से सचिव का हवाला देते हुए पंचायत सहायक को पंचायत भवन पर न बैठने की बात कही गई।


इस दौरान पंचायत सहायक ने पंचायत भवन पर बैठने के लिए सामान न मिलने की बात कही। फिर ग्राम प्रधान ने पंचायत सहायक को ब्लॉक पर पहुंच सामान लेने के लिए कहा। इसके बाद पंचायत सहायक ने कहा कि काफी दिनों से सामान देने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन सामान का पैसा कटने के बाद भी उन्हें सामान नहीं मिला। इसके बाद ग्राम प्रधान सचिव के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे।

प्रधान से वायरल ऑडियो के मामले में सवाल करने पर उन्होंने इससे साफ इनकार करते हुए कहा कि हम लोगों के बीच कोई बात नहीं है। वायरल ऑडियो में किसी का नाम नहीं लिया गया है। 

फ़िलहाल वायरल ऑडियो की सत्यतता की ोुष्टि अभी नहीं हो सकी है।