Arijit Singh New Profession : तो अब गायिकी छोड़कर ये कर रहे हैं अरिजीत सिंह ! फैसले से फैंस भी हैरान

    14-Apr-2026
Total Views |

Arijit Singh New Profession :
नए साल की शुरुआत के साथ सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लेकर अपने फैंस झटका दिया था। इस घोषणा के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गयी थी और लोग उनके अगले कदम का इंतज़ार कर रहे थे।

इसी बीच यह खबर आई कि वह म्यूजिक से ब्रेक लेकर अरिजीत सिंह ने निर्देशन की दुनिया में कदम रख दिया है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पहली फिल्म को खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब अरिजीत सिंह की यह फिल्म किस विषय पर आधारित होगी, इसका भी खुलासा हो चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सिंह जिस फिल्म से अपनी शुरुआत कर रहे हैं, उसकी कहानी काफी दिनों से उनके मन में थी। ऐसे में उन्होंने सोचा कि इस कहानी पर स्वयं फिल्म बनाना और उसे प्रोड्यूस करना सही रहेगा। इससे वह बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के अपने मन-मुताबिक फिल्म बना सकेंगे। इस फिल्म की कहानी अलग-अलग वर्गों और पृष्ठभूमि से आने वाले तीन किशोरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें से एक लड़की की भूमिका अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा सिद्दीकी निभा रही हैं।


निर्देशक अरिजीत सिंह और बतौर अभिनेत्री शोरा सिद्दीकी, दोनों की यह डेब्यू फिल्म होगी। अरिजीत ने इस फिल्म के कुछ हिस्से लंदन में शूट भी कर लिए हैं। हालांकि, अभी तक अरिजीत या उनकी टीम की तरफ से इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। म्यूजिक की दुनिया में तो अरिजीत सिंह की क्रिएटिविटी काफी देखने को मिली है, लेकिन अब वह बतौर निर्देशक और निर्माता दर्शकों के सामने क्या परोसेंगे, यह देखने के लिए उनके फैंस बेहद उत्सुक हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में अरिजीत सिंह के गाने 'फिर से' ने खूब धूम मचाई थी। म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके अरिजीत अब बतौर निर्देशक और निर्माता दर्शकों को क्या नया अनुभव देंगे, इसे लेकर उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।