Maharajganj News : तस्करी के खेल का खुलासा! पुलिस के जाल में फंसा शातिर, चौंकाने वाली बरामदगी
14-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, थाना भिटौली पुलिस को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान उमेश यादव पुत्र रामनवमी यादव, निवासी कठिनहिया थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
गिरफ़्तारी के दौरान उसके पास से 2 किलो अवैध गांजा, एक देशी तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (UP57 CA 8012) भी कब्जे में ली गई है। इस सम्बन्ध में थाना भिटौली में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 077/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और 3/25 आयुध अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायलय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक यदुवीर यादव, उप-निरीक्षक जितेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, कांस्टेबल अजीत यादव, विवेकानंद समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।