Maharajganj News : गंडक नदी में मिला रहस्यमयी कंकाल! महीनों पुराना शव देख दहशत में ग्रामीण
14-Apr-2026
Total Views |
खुशहालनगर। सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे ग्राम मेदिनीपुर के समीप गंडक नदी में एक उतराया हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। नदी में उतराया हुआ शव देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया है।
ग्रामीणों को छोटी गंडक नदी में एक व्यक्ति का कपड़ों में लिपटा शव दिखाई पड़ा। सूचना पर थानाध्यक्ष घुघली मय चौकी प्रभारी जखीरा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव विसर्जित किया हुआ प्रतीत हो रहा था।
ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाल कर देखा गया तो पता चला कि शव कई माह पुराना है। इसके कारण कंकाल मात्र शेष रह गया है। शव किसी पुरुष का लग रहा है। शव का अधिकांश हिस्सा सड़/गल जाने के कारण उम्र इत्यादि के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली सकी।
पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।