Maharajganj News : बॉर्डर पर भाग रहा था बाइक सवार, पीछा करने पर खुला 14 लाख का राज!
14-Apr-2026
Total Views |
सोनौली। भारत नेपाल सीमा पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सीमावर्ती नेपाल पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक नेपाली बाइक चालक युवक के पास 14 लाख भारतीय मुद्रा बरामद किया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक की पहचान मायादेवी गांव, वार्ड संख्या 8, बरकलपुर, कपिलवस्तु जिले के निवासी अभिषेक कुमार गुप्ता (21) के रूप में की गई।
जिला सूचना अधिकारी कपिलवस्तु रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर कपिलवस्तु जिला पुलिस कार्यालय से एक विशेष सूचना के आधार पर तैनात पुलिस टीम ने एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। जांच करने पर वह बिना रुके भाग गया।
पुलिस ने बाइक का पीछा करते हुए, पुलिस ने उसे कपिलवस्तु जिले के वार्ड संख्या 1 में स्थित जिला प्रशासन कार्यालय तौलीहावा के पास पकड़ लिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। उसकी तलाशी लेने पर बाइक के ट्रंक और सीट के नीचे छिपाए गए 500 रुपये के नोटों के 28 बंडल मिले। कुल 14 लाख भारतीय रुपये और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच के लिए राजस्व जांच कार्यालय, बुटवल, रूपनदेही भेजा दिया गया।