Maharajganj News : 20 मिनट में दो बार चालान! ठूठीबारी पुलिस की इस कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल
14-Apr-2026
Total Views |
ठूठीबारी। क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है, जहाँ एक ही वाहन का महज 20 मिनट के भीतर दो बार चालान कर दिया गया। मामले को लेकर लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
ठूठीबारी निवासी सर्वेश गुप्ता रविवार की शाम अपने चारपहिया वाहन चौराहे पर एक बेकरी की दुकान के सामने खड़ा कर सामान लेने चले गए। इसी दौरान गश्त में मौजूद एक दरोगा ने सामने से कार का फोटो खींचकर चालान कर दिया, इसका मैसेज वाहन स्वामी के मोबाइल पर पहुंचा। अभी वाहन स्वामी मोबाइल पर मैसेज देख ही रहा था की कार के पीछे से दूसरे दरोगा ने फोटो खींचकर दोबारा चालान कर दिया।
यह देख वाहन स्वामी चकित रह गया। जब पीड़ित ने पुलिस वालों से शिकायत किया तो उन्होंने गलती स्वीकार की। सर्वेश ने चालान काटने वाले दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।