Maharajganj News : 12 बजे 'वो' चढ़ा फिर 7 बजे उतरा, आखिर क्या हुआ इन 7 घंटों में

    14-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज
। जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेईया गाँव में एक 20 साल के युवक विशाल भारती ने अपनी प्रेमिका से शादी के जिद के लिए ऐसा कदम उठाया जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, महदेईया निवासी 20 वर्षीय विशाल भारती अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। लेकिन परिजनों द्वारा उसकी शादी कहीं और तय कर दिए जाने की जानकारी मिलते ही वह आक्रोशित हो गया और वह दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह है वोल्टेज ड्रामा शाम करीब सात बजे तक चला। यह घटनाक्रम देखने के लिए लोगो का जमावड़ा लग गया।

दरअसल, विशाल भारती सोनौली कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से प्रेम करता है। बीते फरवरी माह में वह उस किशोरी से चोरी छिपे शादी कर उसे अपने घर ले आया था लेकिन अगले ही दिन उसके परिजनों उसे समझा बुझाकर वापस ले गए।


हाल ही में जब युवक को पता चला कि उसके परिजनों ने उसकी शादी कही और तय कर दी है तो वह अपना आपा खो बैठा। विरोध स्वरूप गांव के मोबाइल टावर पर चढ़कर शादी की जिद पर अड़ गया और शर्त पूरा नहीं होने पर टावर से नीचे कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इस घटना की सूचना मिलते ही परसामालिक थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से टावर के आस पास से भीड़ को हटाया और युवक को नीचे उतारने के लिए कोशिश शुरू की लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा और अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद युवक शाम करीब 7 बजे टावर से नीचे उतरा।

पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को सुरक्षा की दृष्टि से कस्टडी में रखा गया है।