Gorakhpur News : कई दिन से बंद थी दुकान, अंदर मिला सड़ा शव ! आखिर कैसे हुई युवती की मौत
15-Apr-2026
Total Views |
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के जिला पंचायत रोड स्थित एमपी बिल्डिंग की एक दुकान के रेस्ट रूम में युवती का सड़ा हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती की पहचान 32 साल की गंगोत्री यादव के रूप में हुई। बदबू आने पर आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया तो केबिन में सड़ी हुई युवती की लाश पड़ी थी।
युवती महराजगंज के पुरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव की रहने वाली थी। युवती गोलघर इलाके के जिला पंचायत भवन के पास YES XYZ नाम से दुकान चलाती थी। अनिल नाम के लड़का भी उसके साथ 8 साल से काम कर रहा था। इस दुकान में फ्लैक्स बनता था। पुलिस युवती के साथ काम करने वाले अनिल की भी तलाश कर रही है।
दुकान के मालिक ने बताया कि दुकान उनकी माँ जी के नाम से थी। एक से डेढ़ साल पहले महाराजगंज की युवती ने किराए पर लिया था। आज दुकान से बदबू आने की सूचना मिली तो वे यहाँ पहुंचे। पता चला दुकान चलाने वाली युवती का शव था।
फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।