Social Media Controversy : 'क्यूट' मैसेज बना बवाल! युजवेंद्र चहल के DM से मचा हंगामा
15-Apr-2026
Total Views |
Social Media Controversy : क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इस वक्त अपने IPL मैच से अपने एक सोशल मीडिया मैसेज को लेकर चर्चा में हैं। मामला तब गरमा गया जब एक बी-ग्रेड फिल्मों की एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने पैपराजी के सामने एक इंस्टाग्राम डीएम दिखाया, जिसमें चहल ने उनकी एक पोस्ट पर 'क्यूट' लिखकर प्रतिक्रिया दी थी।
जी हां, बवाल उस वक्त मच गया था तानिया चैटर्जी ने एक मैसेज पैप्स के सामने दिखाया था जो कि युजवेंद्र चहल के इंस्टाग्राम से आया था। तान्या ने खुशी खुशी दिखाया था कि देखो युजवेंद्र चहल ने DM किया है।
इस मैसेज में तानिया चटर्जी की तारीफ करते हुए युजवेंद्र चहल ने 'क्यूट' लिखा था। चहल को उनकी कोई तस्वीर या वीडियो अच्छा लगा था जिसपर रिएक्ट किया गया था। हालांकि तान्या ने इसको मीडिया में दिखाकर खबर बना दिया।
युजवेंद्र चहल के फैंस हैरान हैं क्योंकि उनके पीआर टीम की तरफ से तानिया को डीएम किए गए हैं। तान्या का कहना है कि उनके द्वारा वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे की तारीफें अक्सर करते रहते हैं और किसी को क्यूट बोलना इतना भारी पड़ जाएगा किसी नहीं सोचा था। पीआर टीम के स्क्रीनशॉट तान्या ने पब्लिक कर दिए हैं कि उनसे वीडियो डिलीट करने के लिए कहा जा रहा है।
गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल की कुछ महीनों पहले तलाक हुआ है और इसके बाद उनका नाम आरजे महवश से जुड़ा था। हालांकि अब उनका नाम किसी के साथ नहीं लिया जाता है। देखने वाली बात होगी कि तान्या की इस हरकत के बाद वो किस तरह का रिएक्शन देते हैं।