Maharajganj News : रेलवे ट्रैक के किनारे मिला तीन टुकड़ों में बंटा शव... पहचान बनी पहेली

    15-Apr-2026
Total Views |

फरेंदा।
बृजमनगंज-आंनदनगर रेल मार्ग पर स्थित लेहड़ा स्टेशन हाल्ट के पास मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की हालत इतनी ख़राब थी पहचान करना मुश्किल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के मौत की आशंका जताई जा रही है।


थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, सुबह आठ बजे सूचना मिली कि बृजमनगंज क्षेत्र के लेहड़ा स्टेशन हाल्ट के करीब रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक (45) का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान करवाने का प्रयास करने लगी। काफी देर तक प्रयास के बावजूद युवक की पहचान नहीं हो सकी। शव का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। शव तीन टुकड़ों में बंटा हुआ पाया गया।

मृतक के जेब से एक टिकट मिला, जिसका प्रिंट भी मिट गया था। शव के निकट से एक पासपोर्ट साइज फोटो मिला है। आशंका है कि फोटो मृतक का है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है।