BoxOffice Clash : दिवाली पर होगा महाक्लैश ! टकराएंगी ये दो बड़े बजट की फिल्में

    16-Apr-2026
Total Views |

BoxOffice Clash :
सिनेप्रेमियों के लिए एक जबरदस्त खबर है इस बार उनकी दिवाली बेहद खास होने जा रही है। दरअसल इस बार दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर दो मेगा बजट फिल्मों का क्लैश होगा। इनमें से एक मच अवेटेड नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण: भाग 1’ है और दूसरी जापानी मॉन्स्टर एपिक 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' है।

खबरों के मुताबिक, दोनों फिल्में एक ही त्योहार के मौके पर रिलीज होने की तैयारी में हैं, जिससे दुनिया भर के दर्शकों को महाक्लैश देखने को मिलेगा।


बता दें कि दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि जापानी फिल्म 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' और भारतीय फिल्म 'रामायण' नवंबर में वर्ल्डवाइड रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं। दोनों फिल्में बड़े बजट में बनी हैं और दर्शकों को ग्रैंड सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देंगी।

रामायण जहां एपिक स्केल पर माइथोलॉजिकल दुनिया में ले जाएगी तो वहीं गॉडज़िला माइनस ज़ीरो सिनेमा हाईस्टेक मॉन्स्टर एडवेंचर दिखाएगी।