Bhoot Bangla Preview Collection : रिलीज से पहले ही छाया 'भूत बंगला'! प्रीव्यू में कमाई ने तोड़े अंदाजे

    17-Apr-2026
Total Views |

Bhoot Bangla Preview Collection
: मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले इसके पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल रात 9 बजे से रखे गए थे और फिल्म ने पेड प्रीव्यू में अच्छी शुरुआत की है। आपको बताते हैं कि 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो में कितना कलेक्शन कर लिया है।

'भूत बंगला' के मेकर्स ने भी धुरंधर 2 की तरह ही पेड प्रीव्यू की स्ट्रैटजी फॉलो की। ये फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और क्रिटिक्स के साथ-साथ इसे देख चुके दर्शकों से भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गौरतलब है कि 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन की कोई फिल्म साथ में फिल्म आई है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत भर में पेड प्रीव्यू शो से लगभग 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि प्रीव्यू शो से 2.50-3 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का अनुमान था, लेकिन पॉजिटिव रिस्पॉन्स और शुरुआती क्रिटिक्स के रिएक्शन के कारण फिल्म ने उम्मीदों से ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है।

सबसे अहम् बात ये है कि नॉन हॉलीडे पर रिलीज होने वाली फिल्म के लिए यह आंकड़ा अच्छा माना जाता है। खासकर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में, जो आमतौर पर दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड करती है।

'भूत बंगला' को पेड प्रीव्यू में मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के चलते, फिल्म से ओपनिंग डे पर अच्छे आंकड़े दर्ज करने की उम्मीद है और यह पहले दिन ही 13 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। उनके अलावा वामिका गब्बी, असरानी, ​​परेश रावल, तबू, जिशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा और मनु मेनन जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।