Maharajganj News : घर से भटका मासूम! पर पुलिस ने कर दिखाया ऐसा कारनामा

    18-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक भटके हुए मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में काम कर रही पुलिस टीम को 18 अप्रैल 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक बालक अपने घर से भटक गया है।

सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पूछताछ में बालक ने अपना नाम अरुण (6 वर्ष), पुत्र ईश्वर निवासी ग्राम ककरहिया, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर बताया।


काफी प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क स्थापित कर सत्यापन कराया और बालक को उसके नाना रामदयाल निवासी सिकरीगंज, जनपद महाराजगंज के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों ने बच्चे को सकुशल प्राप्त कर राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। बच्चे को ढूंढने में लगी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश कुमार मौर्य, महिला आरक्षी आकांक्षा मिश्रा एवं महिला आरक्षी मुनीता यादव शामिल थे।