Urfi Javed Shocking Truth : उर्फी जावेद ने खोले अपने ऐसे राज़ ! दंग रह गए फैंस

    18-Apr-2026
Total Views |

Urfi Javed Shocking Truth :
उर्फी जावेद ने अपने अतरंगी अंदाज़ से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके अनोखे आउटफिट हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं, लेकिन यहाँ तक पहुँचने का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा है। उर्फी को बिग बॉस ओटीटी, एमटीवी स्पिलट्सविला X4 और प्राइम वीडियो की सीरीज 'फॉलो कर लो यार' जैसे शो में देखा जा चुका है।

इसका खुलासा उर्फी ने खुद किया है, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए। उर्फी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। उर्फी ने पोस्ट में बताया कि उन्हें लग रहा था कि 'फॉलो कर लो यार' से उनकी लाइफ बदल जाएगी।

उर्फी ने कहा कि जिंदगी तो बदली, लेकिन पहचान और शोहरत की वजह से नहीं, बल्कि उन लोगों की वजह से जो शो के दौरान मिले थे। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए।


पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'मुझे बहुत बुरी तरह ट्रोल किया गया और गालियां दी गईं। नेताओं से लेकर आम लोगों और इंडस्ट्री के लोगों तक सबने मुझे बुरा-भला कहा और धमकियां दीं। मुझे इतनी बार पुलिस स्टेशन जाना पड़ा जिसकी कोई गिनती नहीं। मुझे आज भी लगता है कि मैंने अभी तक वो हासिल नहीं किया है, जो मैं कर सकती हूं। मैं आज भी ऊपर वाले से पूछती रहती हूं कि मेरा टाइम कब आएगा।'

उर्फी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने जो भी किया बस इसलिए ताकि लोग मुझे अपनाएं और मेरे काम की तारीफ करें। मैंने अपने लिए बहुत ही अलग और मुश्किल रास्ता चुना था। एक वक्त ऐसा था कि जब कोई मेरी तारीफ करता था, तो मैं रो पड़ती थी। क्योंकि मुझे सिर्फ गालियां सुनने की ही आदत हो गई थी।

मैं आज भी बस उस एक पल, उस एक सही मौके इंतजार कर रही हूं।' उर्फी जावेद के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो स्प्लिट्सविला X6 में निया शर्मा के साथ मिसचिफ मेकर के तौर पर नजर आ रही हैं।'