Maharajganj News : बस से उतारी गईं 7 नेपाली महिलाएं, कागजात न मिलने पर पुलिस को हुआ शक
20-Apr-2026
Total Views |
फरेंदा। बृजमनगंज पुलिस ने रविवार की शाम करीब 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब टूरिस्ट बस से काठमांडू से दिल्ली जा रही सात संदिग्ध नेपाली महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। महिलाओं के पास कोई वैद्य कागजात न होने के कारण उन्हें संदिग्ध मानकर पूछताछ की जा रही है।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एक टूरिस्ट बस से सात नेपाली महिलाएं काठमांडू से दिल्ली जा रही थीं। उनसे पूछताछ की गई तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकीं। उनसे पूछताछ में पुलिस को उनकी पहचान संदिग्ध लगी।
जांच के दौरान सातों महिलाओं के पास से श्रम विभाग से एनओसी के कागजात भी नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बस नीचे उतार लिया और थाने लेकर चली गई। सभी महिलाओं से पूछताछ करने उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि दिल्ली से वह किसी यूरोपीय देश में जाने वाली हैं। लेकिन जांच के दौरान महिलाएं वहां जाने के लिए आवश्यक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसलिए उनको रोक करके पूछताछ की जा रही है। नेपाली पुलिस के आने के बाद उनको सुपुर्द कर दिया जाएगा।