Maharajganj News : गैस एजेंसी पर मारपीट का VIDEO वायरल! सच क्या है ? जांच में जुटी पुलिस
23-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले के मुजरी स्थित उत्कर्ष गैस सर्विस (HP) पर एक उपभोक्ता से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
सतगुरु गांव निवासी सनोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल को वह गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एजेंसी मालिक के बेटे और कुछ कर्मचारियों ने उन्हें घेरकर पीटा और अभद्र व्यवहार किया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक को कुछ लोगों द्वारा घेरकर पीटते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रहा युवक सनोज ही है या नहीं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले में तहरीर मिल गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।