Maharajganj News : ...तो अचानक इसलिए बढ़ा जोड़ों का दर्द? अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़

    23-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिला अस्पताल में इन दिनों हड्डी, कमर और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में घुटनों और कमर दर्द की शिकायतें अधिक देखने को मिल रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 70 से 80 मरीज इन समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं, जिनमें बुजुर्गों की संख्या सबसे ज्यादा है।

डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम और हवाओं का असर सीधे तौर पर जोड़ों के दर्द पर पड़ता है। मांसपेशियों में जकड़न बढ़ जाती है, जिससे पुराने दर्द और भी ज्यादा उभरकर सामने आते हैं। उन्होंने बताया कि पहले 40 से 50 मरीज आते थे।


क्या कह रहे डॉक्टर
रितेश गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में आने वाले अधिकतर मरीज घुटनों, कमर और नसों के दर्द से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे मरीजों को नियमित जांच, दवाइयों के साथ-साथ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और संतुलित आहार की सलाह दी जाती है।

साथ ही डॉक्टर ने सुबह-शाम हल्की कसरत करने और दर्द को नजरअंदाज न करने की भी अपील की है।