Maharajganj News : 15 करोड़ की सौगात! तीन पुल बदलेंगे 70 गांवों की किस्मत

    23-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
सिसवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। सिसवा विधानसभा क्षेत्र में दो नालों पर तीन पुलों का निर्माण होगा। इन पर करीब 15 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। तीनों पुल बन जाने से क्षेत्र के करीब 70 गांवों के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी।

विधायक प्रेमसागर पटेल ने शासन ने तीनों पुलों के निर्माण की मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। दो पुल खेखड़ा नाले पर और एक मनी नाले पर बनेगा। पुलों के निर्माण के लिए टोकन मनी के रूप में 15 हजार रुपये जारी हुए हैं। निविदा जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

सिसवा के बरवा सोनबरसा चैनपुर मार्ग पर स्थित मनी नाले पर पुल बनने से सिसवा से पूरब व दक्षिण के 30 गांवों के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। कुशीनगर जाने का रास्ता भी यही होगा। उधर, खेखड़ा नाले पर ग्राम सोफड़ा के पास पुल बनने से सिसवां से घुघली की दूरी कम हो जाएगी।


इस पुल से तीन दर्जन गांवों के लोगों को लाभ होगा। इसी तरह खेखड़ा नाले पर घोड़हर-श्रीनगर के पास पुल बन जाने से सिसवां से हेवती होते हुए निचलौल जाना आसान हो जाएगा। इससे करीब 20 गांव के लोगों को सहूलियत होगी। तीनों पुलों के बन जाने से सिसवा विधानसभा क्षेत्र के करीब 70 गांवों के लोगों को आसपास के ब्लॉकों व तहसीलों में जाने में कम समय खर्च करना पड़ेगा।

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि विधायक सिसवां के प्रयास से तीनों पुलों की मंजूरी मिल गई है। पुल निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके पूरा होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।