Maharajganj News : एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार ! गिट्टी लदे ट्रेलर की टक्कर से तीन की दर्दनाक मौत

    24-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
थाना सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम बलुईधुस में गुरुवार (23 अप्रैल) को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही झटके में पूरा परिवार उजड़ गया। जानकारी में मुताबिक, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुईधुस में ट्रक और बाइक सवार में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई जिससे बाइक के सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और करीब पांच साल का बच्चा शामिल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रेलर के चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है।


अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार तीन लोग ईंट भट्ठे से वापस लौट रहे थे। तभी बलुईधुस के पास तेज रफ्तार से आ रही गिट्टी लदे ट्रेलर ने उनसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही बाइक पर सवार तीनों की मौत हो गयी है।