Maharajganj News : गर्मी ने बदला खरीदारी का ट्रेंड ! अब कम बिजली वाले पंखों की होड़
25-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। तेज होती गर्मी के बीच लोगों की प्राथमिकताएं बदलती नजर आ रही हैं। गर्मी से राहत पंखा व कूलर ही दे रहे हैं। ऐसे में इनकी बिक्री मार्च की तुलना में बढ़ गई है। लेकिन लोग बिजली की खपत कम करने वाले सीलिंग या टेबल फैन की डिमांड अधिक कर रहे हैं। जिससे गर्मी से राहत का इंतजाम कम बिजली खर्च में भी हो सके।
गर्मी जिस रफ्तार से अपना असर दिखा रही उसी के सापेक्ष पंखा, कूलर, एसी, फ्रिज की बिक्री भी हो रही है। लेकिन कारोबारियों के मुताबिक कम से कम बिजली खपत करने वाले उत्पादों की डिमांड अधिक है जिससे वह इनका उपयोग भी करें और बिजली का बिल भी नियंत्रित आए। मुख्यालय से फरेंदा हाइवे पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के संचालक सुमित वर्मा ने बताया कि मार्च के सापेक्ष अप्रैल में पंखे की बिक्री सर्वाधिक हो रही है।
सबसे अधिक डिमांड डीसी मोटर से चलने वाले टेबल व सीलिंग फैन की है। यह 12 से 24 वाट बिजली खपत में भी भरपूर हवा फेंकते। इनका रेट भी 1000 से 1500 के बीच है जिसके कारण प्रति दिन 10 से 15 डीसी फैन आसानी से बिक रहे हैं। कारोबारी अमित कुमार ने बताया कि डीसी पंखे सस्ते व कम बिजली खपत के कारण अधिक बिक रहे।
फ्रिज, एसी व कूलर की खरीद भी लोग प्रोडक्ट पर बने स्टार से तय कर रहे हैं। जिस प्रोडक्ट मे जितने उत्पाद वह प्रोडक्ट उतनी ही कम बिजली से संचालित होता। इसको ध्यान में रखकर लोग इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद कर रहे हैं। बिजली की समस्या को देखते हुए ब्रांडेड कंपनियां भी अब कम बिजली खपत वाले प्रोडक्ट उतार रही हैं। मिलती है।
उन्होंने कहा कि जहां पर ज्यादा बिजली आने की शिकायत है उनके यहां चेक मीटर लगाया जा रहा है। ताकि हकीकत पता चल सके। इसके लिए उपभोक्ता को 50 रुपये देने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि महराजगंज में 34847 स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसमें 5571 मीटर लगाए गए हैं ताकि सही खपत का पता चल सके।