Maharajganj News : स्मार्ट मीटर अलर्ट ! बैलेंस खत्म हुआ तो कटेगी बिजली, फिर देना होगा ₹600 चार्ज
25-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग ने सख्त चेतावनी जारी की है। परेशानी से बचने के लिए प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को पॉजिटिव बैलेंस रखना होगा। गांव के लोगों को परेशानी न हो इसके लिए शिविर लगाकर अवर अभियंता लोगों को जागरूक करेंगे और स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाएंगे।
यह बातें शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के कई फायदे हैं। यूपीपीसीएल स्मार्ट एप से माहवार प प्रतिदिन व हर घंटे रियल टाइम बैंलेंस व खपत की जानकारी उपभोक्ता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ताओं को हर हाल में पॉजिटिव बैलेंस रखना होगा। नहीं तो कनेक्शन कटने पर जोड़ने के लिए 600 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा।
पॉजिटिव बैलेंस रखने पर 2 प्रतिशत की छूट भी मिलती है। उन्होंने कहा कि जहां पर ज्यादा बिजली आने की शिकायत है उनके यहां चेक मीटर लगाया जा रहा है। ताकि हकीकत पता चल सके। इसके लिए उपभोक्ता को 50 रुपये देने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि महराजगंज में 34847 स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसमें 5571 मीटर लगाए गए हैं ताकि सही खपत का पता चल सके।