Maharajganj News : फरार चल रहा आरोपी चढ़ा घुघली पुलिस के हत्थे, कोर्ट में पेशी तय
25-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक NBW वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (प्रवर खंड) त्वरित न्यायालय, महराजगंज द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के तहत मु.नं. 8294/2024, धारा 323, 504, 506, 427 भादवि से संबंधित मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी।
घुघली थाना पुलिस ने 24 अप्रैल 2026 को वारंटी प्रकाश पुत्र स्वर्गीय नरेश निवासी ग्राम परसा गिदही को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे नयायालय भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय कुशवाहा, उपनिरीक्षक हरिप्रकाश यादव कांस्टेबल मिथिलेश राव और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।