Maharajganj News : रिक्शा चालक से मारपीट, वीडियो वायरल ! हेड कांस्टेबल ससपेंड

    27-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में एक विकलांग रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 26 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे पकड़ी सिसवा चौराहे पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने भी इस पर कार्रवाई तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रामउग्रह नामक व्यक्ति ने नशे की हालत में भकोल शर्मा (करीब 50 वर्ष), जो कि विकलांग रिक्शा चालक हैं, के साथ मारपीट की।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह ने दोनों को अलग कर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन आरोपी (जोकि स्वयं भी रिक्शा चालक है ) पुलिसकर्मी से ही उलझ गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पीड़ित की तहरीर पर घुघली थाने में मुकदमा संख्या 0083/2026 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


इसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिस कार्रवाई के दौरान की स्थिति सामने आई। वीडियो की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह को अशोभनीय व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ पुलिसकर्मियों का अनुशासित आचरण भी अनिवार्य है। किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।