Maharajganj News : रहस्यमयी तरीके से सूख गए पेट्रोल पंप, एक ही पंप पर मची अफरा-तफरी
27-Apr-2026
Total Views |
नौतनवा। नगर में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडियन कंपनी के सभी पेट्रोल पंप अचानक ड्राई हो गए। सभी पेट्रोल पंपों के ड्राई होने के कारण रविवार की सुबह बाईपास पर स्थित एचपी पंप पर तेल भराने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। जबकि क्षेत्र के बाकी पंपों पर ड्राई की स्थिति के कारण सन्नाटा पसरा रहा।
बता दें कि क्षेत्र में समय-समय पर पेट्रोल पंपों के ड्राई होते रहने से आमजन की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। खेती-किसानी से जुड़े कार्यों के लिए भी लोगों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह में दो से तीन दिन क्षेत्रीय पंपों का ड्राई रहना आम बात हो गया है।
लोग जहां-तहां जद्दोजहद करते ही देखे जा रहे हैं। चिंता की बात तो यह है कि समस्या का संज्ञान होने के बाद भी जिम्मेदार कोई ठोस निदान निकालने को लेकर खास रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे आमजन में आक्रोश का माहौल है।