Maharajganj News : रास्ता रोककर धमकी, फिर कई बार छात्र के साथ किया ये काम ! आरोपी गिरफ्तार

    27-Apr-2026
Total Views |

नौतनवा।
कस्बे के एक मोहल्ले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर सोनौली थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक पर दुष्कर्म करने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म एवं धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दिए तहरीर में युवती ने बताया है कि वह कस्बे के एक महाविद्यालय की छात्रा है। बीते छह मार्च को दिन में करीब 11.30 बजे कॉलेज से घर लौट रही थी। तभी आरोपी युवक ने रास्ता रोककर धमकी देते हुए साथ में नेपाल चलने बात कही। इनकार करने पर युवक नाराज हो गया और धमकी देते हुए कहा कि इससे पहले जो उसके साथ किया है, उसे सार्वजनिक कर देगा। साथ ही घर वालों को भी इसकी जानकारी देने की धमकी दी। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और बदनामी के डर से किसी से इस बात का जिक्र नहीं किया।


तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे कई बार नेपाल एवं गोरखपुर ले गया और जबरन डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने नशे की दवा खिलाकर उससे कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर भी करा लिया है। आए दिन युवक द्वारा दी जा रही धमकी और दुष्कर्म की घटना से वह तंग आ चुकी है।

इस मामले की विवेचना कर रहे नौतनवां थाने के इंस्पेक्टर यदुनंदन यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म एवं धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।