Maharajganj News : लू से बचाने को रोडवेज की पहल, हर बस में रखे जाएंगे ये पैकेट
27-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवाओं के चलते जिले में लू जैसे हालात बन गए हैं। लू की वजह से रोडवेज बस के यात्री प्रभावित न हों इसके लिए परिवहन निगम सतर्क हो गया है।
रोडवेज बसों में इन दिनों परिचालकों को इलेक्ट्रॉल पाउडर लेकर चलने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बस स्टेशन परिसर में लू से बचाव के लिए जागरूकता के पोस्टर भी डिपो परिसर में लगवाए गए हैं।
विभागीय निर्देश क्रम में महराजगंज डिपो ने अपने सभी 76 रोडवेज परिचालकों को लू की परिस्थितियों के मद्देनजर इलेक्ट्रॉल पाउडर का पैकेट लेकर चलने का निर्देश दिया है।
यदि किसी यात्री को दिक्कत महसूस होती है तो उसे इलेक्ट्रॉल पाउडर देकर राहत दी जा सकती है। एआरएम ने पहले चरण के लिए 10-10 पैकेट स्वास्थ्य विभाग की मदद से परिचालकों को उपलब्ध कराया है।