Deepika Second Pregnancy : दोबारा मम्मी बनने वाली हैं दीपिका, एयरपोर्ट पर दिखा खास अंदाज
28-Apr-2026
Total Views |
Deepika Second Pregnancy : दीपिका पादुकोण ने 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिससे फैंस बेहद खुश हुए थे। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर किसी ने कपल को दिल खोलकर बधाई दी थी। अब वह पहली बार पब्लिक के बीच नजर आईं। साथ में रणवीर सिंह भी थे। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंगलवार 28 अप्रैल को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यह प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार अपीयरेंस था। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दीपिका पादुकोण कंफर्ट ओवरजाइज्ड कोबाल्ट ब्लू को ओर्ड सेट में नजर आ रही थीं। जबकि रणवीर ओवरसाइज्ड टीशर्ट और बैगी कार्गो डेनिम्स में नजर आ रहे थे।
दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था, जिसके बाद 19 महीने बाद दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। दीपिका ने सोशल मीडिया पर दुआ की फोटो शेयर की है और दुआ के साथ में प्रेग्नेंसी किट है, जिसपर दो लाइन हैं, जो प्रेग्नेंसी को कंफर्म करती हैं। एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन में इविल आई का स्टीकर लगाया, जिसमें दुआ का चेहरा भी आधा दिख रहा था।