Gorakhpur News : परिवार की समझदारी और डॉक्टरों की होशियारी से इस तरह बची 14 साल के बच्चे की जान
28-Apr-2026
Total Views |
गोरखपुर। जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग लाला टोली इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। छत पर लगी सरिया 14 साल के बच्चे के सीने और गर्दन के आर-पार हो गई। दरअसल, हर्ष सुबह-सुबह छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वो छत पर अधूरे पड़े पिलर से निकली सरिया पर गिर गया। हर्ष दर्द की वजह से चीखने-चिल्लाने लगा।
बेटे की चीख सुनकर मां छत पर पहुंची। आवाज देकर परिवार के लोगों को बुलाया। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सरिया काटने वाले को बुलाया। उसने सरिया काटकर छत से अलग किया। मां बच्चे को सरिया समेत जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान बच्चा दर्द से कराहता रहा।
डॉक्टरों की टीम ने करीब 2 घंटे तक चले आपरेशन के बाद सरिया बाहर निकाली। डॉक्टर्स ने बताया- परिवार वालों समझदारी से काम लिया। सरिया निकालने की कोशिश नहीं की। इस वजह से खून नहीं बहा। यदि परिजन खुद सरिया निकालने की कोशिश करते तो अधिक रक्तस्राव हो सकता था और स्थिति गंभीर हो सकती थी।
फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।