Maharajganj News : रास्ते में घात लगाकर किया वार ! 4 पर FIR, आरोपी फरार
28-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
ग्राम परसामहंथ निवासी दीपक यादव ने तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच वह फरेंदा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर मनोज यादव, संदीप यादव, सुदर्शन यादव और रितेश यादव समेत अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने उसे लात-घूंसों, थप्पड़ों, लाठी और रॉड से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
थानाध्यक्ष योगेन्द्र राय ने बताया कि मनोज यादव, संदीप यादव, सुदर्शन यादव, रितेश यादव निवासी परसामहंथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।