Ameesha Patel Shocking Revelation : जब अमीषा ने आदित्य चोपड़ा को कहा NO, फिर कैसे बना 'लेजी लम्हे' हिट?
29-Apr-2026
Total Views |
Ameesha Patel Shocking Revelation : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपने करियर का एक चौंकाने वाला दिलचस्प खुलासा किया है। अमीषा पटेल ने साल 2000 में 'कहो ना... प्यार है' से शानदार शुरुआत की और ब्लॉकबस्टर 'गदर: एक प्रेम कथा' (2001) से स्टारडम हासिल की। उनका एक गाना 'लेजी लम्हे' आज भी दर्शकों को याद हैं लेकिन एक्ट्रेस ने इस गाने में टू पीस पहनने से इनकार कर दिया था? अमीषा ने खुद ये किस्सा सुनाया है।
अमीषा पटेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरी इमेज एक बहुत 'फैमिली गर्ल' जैसी थी। 'सकीना', 'सोनिया' और प्रिया जैसे किरदारों के बाद लोगों ने मुझे उसी रूप में देखना शुरू कर दिया था। इसलिए ये मेरे लिए एक बड़ा चैलेंज था कि मुझे अब एक ग्लैमरस और हॉट अवतार में दिखना था।'
अमीषा ने कहा, 'जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे 'प्यार, थोड़ा मैजिक' के लिए ऑफर किया, तो उन्होंने कहा कि ये एक छोटा सा गेस्ट अपीयरेंस है, लेकिन अगर आप इसे अच्छे से निभाएंगी तो ये बहुत इम्पैक्टफुल बन सकता है। उन्होंने पूछा कि तुम इस चैलेंज के लिए तैयार हो?'
उन्होंने कहा, 'मुझे हमेशा चैलेंज स्वीकार करना पसंद रहा है। जब 'लेजी लम्हे' का सीन शूट होने वाला था, तो आदित्य जी ने मुझसे कहा कि इसमें तुम्हें टू-पीस पहनना होगा, क्योंकि यशराज फिल्मों में अक्सर महिलाओं को उनके फिगर के साथ ग्लैमरस तरीके से दिखाया जाता है। लेकिन मैंने साफ मना कर दिया और कहा आदित्य, मैं ये नहीं कर सकती या तो मुझे फिल्म से रिप्लेस कर दो या फिर मैं यह नहीं पहनूंगी।'
एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'मैंने सिर्फ शॉर्ट्स पहनने की शर्त रखी और कहा कि मैं किसी तरह खुद को हॉट दिखाने की कोशिश करूंगी, लेकिन टू-पीस नहीं पहनूंगी मुझे नहीं पता मैंने ये कैसे किया, लेकिन मैंने खुद को उस चैलेंज के लिए तैयार किया। यशराज में आज भी ये बात मजाक में कही जाती है कि फिल्म नहीं चली, लेकिन 'लेजी लम्हे' चला और अमीषा पटेल छा गईं। ये मेरे लिए एक बहुत अच्छा एहसास है।'
जानकारी के लिए बता दें, 'लेज़ी लम्हे' गाना साल 2008 में आई फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' का है। इस गाने में सैफ अली खान और अमीषा पटेल एक साथ नजर आए थे।