Maharajganj News : आम तोड़ने की ऐसी ‘सजा’! बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO वायरल
29-Apr-2026
Total Views |
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। एक बच्चे को आम तोड़ने के आरोप में दम्पति ने बांधकर पीट दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती का चालान कर दिया। हालांकि जमानत पर वह रिहा हो चुके हैं। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपन महराजगंज ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार, चौक बाजार क्षेत्र का एक बच्चा मंगलवार की दोपहर में सिवान की तरफ खेलने गया था। इसी दौरान बच्चे ने पेड़ से आम तोड़ लिया। आम तोड़ते हुए बच्चे को पेड़ मालिक ने देख लिया। इससे नाराज होकर सरिता और उसके पति रामनाथ ने बच्चे का हाथ पैर पेड़ से बांध दिया और डंडे से बेरहमी से पिटाई करने लगे।
घटना का शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे के साथ की गई इस क्रूरता को देखकर आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे को छुड़ाया। मामले की जांच शुरू की। इतनी देर में बच्चे के परिजनों को भी मामले की जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों से जानकारी लेने के बाद दंपती व के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों का चालान कर दिया। देर शाम को दोनों छूट गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी सरिता देवी पत्नी रामनाथ और रामनाथ पुत्र भगवंत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया है।