Maharajganj News : शादी में जा रहे थे तीन दोस्त...सोचा नहीं था ऐसा होगा

    29-Apr-2026
Total Views |

महाराजगंज।
पडरौना-रामकोला मार्ग पर मेहदीगंज चौराहे पर सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक बाइक पर सवार तीन युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगोंं ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।

महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के भिस्वा उर्फ कुटिया गांव निवासी शैलेश राजभर (20) व सोहन (22) तथा संदीप (23) एक ही बाइक से पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पटेरा में शादी में शामिल होने जा रहे थे। रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज चौराहा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक अचेत हो गए।


सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों काे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टर ने शैलेष को मृत घोषित कर दिया। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। शैलेश के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की वजह बताई जा रही है।

रामकोला थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।