Sports News : स्टेडियम विवाद की जांच तेज! खिलाड़ियों के आरोपों की जांच को पहुंची टीम, क्रीड़ा अधिकारी ने कही ये बात
29-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। मंगलवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी पर कथित खिलाड़ियों के आरोपों की जांच के लिए प्रशासनिक टीम स्टेडियम पहुंची। एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय की अगुवाई में पहुंची टीम ने आरोप लगाने वाले कथित खिलाड़ियों और क्रीड़ा अधिकारी से अलग-अलग बात की।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने टीम को बताया कि बैडमिंटन कोर्ट जब यूपी सिडको से हैंडओवर ही क्रीड़ा विभाग को नहीं हुआ है तो वह इसे खिलाड़ियों को कैसे खेलने की अनुमति दे सकती हैं।
बैडमिंटन कोर्ट में खेलने की अनुमति न दिए जाने को लेकर ही अनर्गल व वसूली के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेडियम में खेलकूद की अनुमति है लेकिन इसका समय तय है। देर रात तक खेलने की अनुमति स्टेडियम परिसर में कैसे दी जा सकती।
जांच टीम ने दोनों पक्षों से लिखित बयान लेकर समिति को सौंपने के निर्देश दिए हैं, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जा सके।