Petrol Crisis : सहालग के सीजन में पंपों पर 'नो ऑयल' बोर्ड, घंटों इंतजार को मजबूर लोग

    29-Apr-2026
Total Views |

फरेंदा।
क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद अब पेट्रोल और डीजल का संकट भी गहराता जा रहा है। सहालग के सीजन में क्षेत्र के पेट्रोल पंप ड्राई पड़े हैं। जिस पेट्रोल पंप पर डीजल मिल भी रहा है वहां ग्राहकों की भीड़ इतनी बढ़ जा रही है कि घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

फरेंदा क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर दो दिनों से तेल नहीं आ रहा है। सहालग की वजह से लोगों की भागदौड़ भी बढ़ गई है। ऐसे में पेट्रोल व डीजल का न मिल पाना लोगों के मुसीबत बन गया है।


रात में भी पंपों पर तेल मिलने की सूचना मिल रही है तो लोग पहुंच जा रहे हैं। पंपों पर भीड़ संभालने में संचालक व कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। फरेंदा क्षेत्र में दर्जनों पेट्रोल पंप में से अधिकांश ड्राई हो गए हैं।

भीषण गर्मी और सहालग के कारण बढ़ी आवाजाही के बीच यह संकट लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। क्षेत्र के अधिकांश पंप ड्राई होने से आमजन को रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।