Maharajganj News : दो साल की जब्त शराब का हुआ 'अंत'... रातों-रात थाने में नष्ट हुई सैकड़ों लीटर खेप!
29-Apr-2026
Total Views |
नौतनवा। थाना नौतनवा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में बरामद बड़ी मात्रा में शराब की खेप का सोमवार की रात निस्तारण कर दिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर तहसीलदार कर्ण सिंह एवं थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव की मौजूदगी में की गई।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि नौतनवा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए गए अभियान के क्रम में गत वर्ष 2024 में कुल 6 मुकदमों से संबंधित 314 लीटर एवं गत वर्ष 2025 में कुल 19 मुकदमों से संबंधित 269.9 लीटर शराब की खेप जब्त कर मालखाना में रखी गई थी।
उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार सोमवार की रात बरामद उक्त शराब की खेप का थाना नौतनवा परिसर में ही नियमानुसार निस्तारण करा दिया गया।