Maharajganj News : अब खुद गिनेंगे खुद को! जिले में पहली बार डिजिटल जनगणना की शुरुआत
03-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में जनगणना का तरीका इस बार पूरी तरह बदलने जा रहा है। पहली बार लोग अपनी जनगणना खुद कर सकेंगे, वह भी डिजिटल एप के जरिये। डिजिटल जनगणना एप के जरिए होगी। इसके लिए तीन चरण में कुल 90 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही स्व गणना एप विकसित किया जा चुका है। 17 अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा। इसमें मकानों की गिनती व सूचीबद्ध करने का काम किया जाएगा।
एडीएम ने डिजिटल जनगणना की जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल एप आधारित जनगणना में 33 सवालों के जवाब और एक अन्य विवरण सहित कुल 34 कॉलम भरने होंगे। इसके बाद प्रगणक घर आकर विवरण का सत्यापन करेंगे। इसके लिए तीन बैच में 30-30 फील्ड ट्रेनरों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया है।
यह फील्ड ट्रेनर प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रगणकों का प्रशिक्षण इसी सप्ताह होना है। प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी फीड करेंगे। पिछली जनगणना वर्ष 2010-11 में की गई थी। इस बार जनगणना दो चरणों में होगी। जनगणना के लिए 15 चार्ज अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
प्रशिक्षण का हिस्सा रहे अंबिका प्रसाद के मुताबिक, सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) पोर्टल पर डेटा लॉक करने और जीरो एरर के साथ डिजिटल मैपिंग करने का प्रशिक्षण दिया गया है।
देखने वाली बात यह होगी कि डिजिटल जनगणना का यह नया प्रयोग जमीनी स्तर पर कितना सफल होता है और लोग इसे किस हद तक अपनाते हैं।