Surbhi Jyoti Twin Pregnancy : एक नहीं, दो खुशियां! टीवी की 'नागिन' बनने वाली हैं जुड़वा बच्चों की मां
03-Apr-2026
Total Views |
Surbhi Jyoti Twin Pregnancy : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी एक्टिंग या किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि किसी और वजह से सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल वे प्रेग्नेंसी की जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी आए दिन वो तस्वीरें और वीडियो को शेयर कर खुद के बारे में अपडेट देती रह रही हैं। सुरभि इन दिनों जमकर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं।
इसी बीच एक और ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। मालूम हो सुरभि ने प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में ये खुशखबरी फैंस के संग शेयर की थी।
उसके बाद से ही उनके बेबी बंप के साइज को देख फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे.फैंस को लगने लगा था कि एक्ट्रेस का बेबी बंप महीने के अनुसार नॉर्मल से ज्यादा बड़ा दिख रह है। अब जब सुरभि ने पोस्ट शेयर कर क्लियर कर दिया है कि वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। ऐसे में फैंस का शक यकीन में बदल चुका है।
अब फैंस को सुरभि की डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर स्कैन की तस्वीर शेयर की थी। प्रेग्नेंसी में सुरभि अपना काफी ख्याल रख रही हैं। साथ ही वो जो भी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं, उसमें उनके चारों तरफ ग्रीनरी देखने को मिल रही है।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त नेचर के संग स्पेंड कर रही हैं । सुरभि ने 2024 में 27 अक्टूबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमीत सुरी के संग शादी की थी। शादी के लगभग दो साल बाद वे मां बनेंगी।
फैंस अब जल्दी ही खुशखबरी सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं।