Maharajganj News : काली रात में चोरों ने बोला धावा! चुरा लिया ये सामान, सुबह-स्कूल में हड़कंप

    30-Apr-2026
Total Views |

परसामलिक।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बभनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की रात रसोईघर का ताला तोड़कर चोरों ने दो सिलेंडर चोरी कर लिए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बभनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए गैस सिलेंडर रसोईघर में रखा हुआ था। मंगलवार की रात चोर रसोईघर का ताला तोड़कर दो सिलेंडर चुरा ले गए।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसुमेर ने स्थानीय पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में एसओ अभय नारायण सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर चोरी के मामले में शिकायती पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।