Maharajganj News : आज पूरे दिन अंधेरे में डूबेगा नौतनवा! आखिर क्यों 8 घंटे रहेगी बिजली गुल?

    05-Apr-2026
Total Views |

नौतनवा।
नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को रविवार को विद्युत् संकट का सामना करना पड़ेगा। विद्युत उपकेंद्र नौतनवा पर पुराने एवं जर्जर पैनल को बदलने की वजह से आज पूरे नगर पालिका क्षेत्र में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता विद्युत संजय सागर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नौतनवा तहसील पर पुराने एवं जर्जर पैनल को बदलने का कार्य होना है।


इसके कारण रविवार की सुबह 9 से शाम 5 बजे तक उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी तहसील फीडर, जनता चौक एवं जलकल फीडर की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले बिजली संबंधित सभी जरूरी कार्यों को निपटा विभाग का सहयोग करने की अपील की है।